बांका: मजदूर दिवस पर बांका में सफाई कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Banka, Banka | May 1, 2026 अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले नगर परिषद बांका के सफाई कर्मियों ने जिला अध्यक्ष विनय कुमार कापड़ी के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला। जुलूस नगर परिषद कार्यालय से निकलकर गांधी चौक,कचहरी चौक होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा, जहां मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी कर अपनी मांगें रखीं।