धरहरा: सहयोग शिविर में180आवेदन,138 का मौके पर हुआ निष्पादन,रोजगार के बढ़ाने की उठी मांग, डीडीसी ने दिया सकारात्मक पहल का भरोसा
धरहरा प्रखंड के महगामा पंचायत भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनसमस्याओं से जुड़े 180 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 138 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को 10 दिनों के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने किया।