जगदीशपुर अनुमंडल के धनगाई थाना क्षेत्र के मीठाहां गांव में शिव मंदिर के सामने स्थित तालाब में डूबने से 8 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई। मृतक गांव निवासी विकास नट का पुत्र था। पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।
#Jagdishpur #Bhojpur #BiharNews #Accident #TodayShahabadNews