सोनो: उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैजाडीह में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Sono, Jamui | Jan 22, 2024 शिक्षा विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्रों एवं अभिभावकों को जानकारी देने के लिए को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैजाडीह में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीताराम दास, बीपीएम प्रवीण कुमार,प्रधानाध्यापक प्रणव शेखर ने दीप प्रज्वलित कर किया।