सोनो: सोनो में निकली भव्य बाइक रैली, सैकड़ो राम भक्त हुए शामिल
Sono, Jamui | Jan 21, 2024 अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों में उत्साह चरम पर है। मंदिरों की साफ सफाई से लेकर न्योता देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को सैकड़ो की संख्या में उत्साही राम भक्तों ने बाइक रैली निकाली। सनातन समिति पूर्वी भाग सोनो के नेतृत्व में निकाली गई यह बाइक रैली सह विशाल शोभायात्रा प्रखंड के लखनकियारी होते हुए पैरामटिहाना तक पहुंची