सोनो: प्राण प्रतिष्ठा को ले राममय हुआ सोनो,चारो और जय श्री राम की गूंज
Sono, Jamui | Jan 22, 2024 अयोध्या नगरी में भव्य राम मंदिर के राम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह को लेकर देश ही नहीं विदेशों में भी जश्न का माहौल है। चारों ओर सिर्फ और सिर्फ भगवान श्री राम की ही गूंज है। पूरा वातावरण राम मय हो गया है। इधर इस खुशी में प्रखंड भी पूरी तरह से डूबा हुआ है बाजार दुल्हन की तरह सज गई है इतना ही नहीं प्रखंड मुख्यालय से लेकर सुदूरव्रती गांव भगवा झंडों से पट गया है