बारां: दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों में इजाफा, कोतवाली में दर्ज कई रिपोर्ट, चोर नहीं पकड़े गए, शहर के कई कैमरे खराब
Baran, Baran | Apr 14, 2025 जिला मुख्यालय सहित जिले भर में दुपहिया वाहनों की चोरी की वारदातों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। आश्चर्य की बात तो यह है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस निष्क्रय बनी हुई है। और तो और दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य देखते ही देखते मस्ती से वाहन चुरा लेते हैं और पुलिस तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पस्त ही नजर आती है।