बारां: कोटा रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने वाली कॉलोनी में हाईवोल्टेज से इलेक्ट्रॉनिक आइटम फुंके
Baran, Baran | Apr 14, 2025 कोटा रोड गुरूद्वारे के सामने वाली कॉलोनी में सोमवार को दोपहर 4 बजे के करीब अचानक बिजली तारों में हाई वोल्टेज आ गया, जिससे कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक आइटम फूंक गए। अचानक आए हाईवोल्टेज से सुरेंद्र पारेता का पंखा, राजेंद्र शर्मा पंडित का पंखा व कईयों के टीवी, एससी, फ्रिज जल गए।