पूर्वी टुंडी: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पूर्वी टुंडी में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया उद्घाटन
पूर्वी टुंडी क्षेत्र के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पूर्वी टुंडी में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नये सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा ने किया। विद्यालय के छात्राओं ने अतिथियों के रुप में पहुंचे बीडीओ, लटानी पंचायत के मुखिया मो ऐनुल हक तथा बीपीओ सुजीत कुमार महतो का मुख्य द्वार में फूल-मालाओं से स्वागत...