पूर्वी टुंडी: बामनबाद गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ मारुतिनंदन महायज्ञ हुआ शुरू
पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के लटानी पंचायत अंतर्गत बामनबाद गांव में चार दिवसीय श्री श्री 108 मारुतिनंदन महायज्ञ के आयोजन को लेकर गुरुवार सुबह करीब 11:00 बराकर नदी के बजरा घाट से एक भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जय श्री राम के नारों एवं भक्ति गीतों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।...