सार्वजनिक जीवन के 25 साल... गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने इस लंबे राजनीतिक सफर का एक अहम पड़ाव पूरा किया। इस मौके पर दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया, तो देशभर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे हो गए हैं।
7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद करीब 13 साल तक गुजरात की राजनीति में नेतृत्व करने के बाद साल 2014 में उन्होंने देश की सत्ता की कमान संभाली। आज 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो गए हैं।
इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
प्रधानमंत्री के 25 साल के इस सफर को लेकर केंद्र सरकार की कैबिनेट ने भी प्रस्ताव पारित कर उन्हें बधाई दी। प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक उनके लंबे नेतृत्व और शासन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का उल्लेख किया गया।
वहीं इस अवसर पर देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
गुरुग्राम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देश के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन को सेवा और विकास से जोड़कर देखा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की यात्रा को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी यात्रा बताया है।
इस पूरे अवसर को लेकर बीजेपी और सहयोगी संगठनों की ओर से देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर प्रधानमंत्री पद तक के सफर और सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने रखा जा रहा है।
यानी 7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुआ नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का राजनीतिक सफर आज 25 साल के पड़ाव पर पहुंच गया है... और इस मौके पर देशभर में सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
#NarendraModi #PMModi #Modi25Years #ModiJourney #25YearsOfService #BreakingNews #IndiaNews #PoliticalNews #GujaratCM #PrimeMinister #ViksitBharat #SevaSankalp #NationBuilding #BJP #ModiNews #नरेंद्रमोदी #प्रधानमंत्री #25साल #जनसेवा #विकसितभारत