करनैलगंज: बाढ़ में मलौना-वीरपुर मार्ग बहा, आठ मजरों का संपर्क कटा
हलधरमऊ के ग्राम पंचायत मलौना मे सरयू नदी की बाढ़ से शनिवार करीब 2 बजे मलौना-वीरपुर के बीच 100 मीटर लंबे नाले की पुलिया और कच्चा रास्ता बह गया। इससे शेखनपुरवा, अहिरनपुरवा, विरतिहनपुरवा, चाईंपुरवा समेत आठ मजरों का करनैलगंज से संपर्क कट गया। यह मार्ग राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जाने का प्रमुख रास्ता था, जिसके टूटने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी।