अतर्रा: अतर्रा पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को दबोचा
Atarra, Banda | Jul 3, 2026 पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलों के पार्ट्स और बाइक खोलने के औजार बरामद किए हैं। 30 जून को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संजय नगर निवासी सौरभ उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया।