कुरूद: स्कूल में पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया
Kurud, Dhamtari | Jun 28, 2026 एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने तथा आमजन एवं युवाओं को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम करगा स्थित हाई स्कूल में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व