बहराइच: रोडवेज की AC बसों का किराया 20 प्रतिशत कम, 30 अप्रैल तक मान्य रहेगा आदेश, इसके बाद शासन से फिर से जारी होंगे निर्देश
बहराइच रोडवेज बस स्टैंड से लखनऊ तक का सफर तय करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है जिसमें रोडवेज की एसी बसों का किराया 20% कम कर दिया गया है जो 30 अप्रैल तक मान्य रहेगा इसके बाद शासन की ओर से फिर से निर्देश जारी होंगे इस संबंध में जानकारी देते हुए आम ने रविवार को बताया कि लखनऊ तक का पहला किराया 292 रुपए था जिसे घटाकर 244 रुपए कर दिया गया है।