बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिलें भी की बरामद
कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार को चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभिक्तों के पास से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने इस संबंध में जानकारी देते हुए रविवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि अभियुक्तगण चोरी के मुकदमे में वंचित थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।