बहराइच: बहराइच शहरी क्षेत्र में 15 दिन के बाद संचालित होगा विशेष अभियान, विद्युत पोल से हटाए जाएंगे टेलीफोन व इंटरनेट केबल
बहराइच शहरी क्षेत्र अंतर्गत सभी केबल ऑपरेटर को निर्देशित करते हुए विद्युत विभाग की ओर से विद्युत विभाग के पोलों पर टेलीफोन व इंटरनेट केबल लगाने के संबंध में यदि कोई अनुमति प्राप्त की गई है तो उसे विद्युत कार्यालय में प्रस्तुत करने और अनुमति न मिलने पर केबिलों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत ने रविवार को दी।