बहराइच: नौतला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। रविवार को शव की पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि युवक अपनी मौसी को छोड़ कर वापस आ रहा था। हादसे में युवक की मौत हुई है।