बहराइच: पुलिस लाइन में होमगार्डों के विदाई समारोह का हुआ आयोजन, सेवानिवृत्ति पर ₹50 लाख का मिला लाभ
शहर स्थित पुलिस लाइन में रविवार दोपहर में होमगार्ड एसोसिएशन जिलाध्यक्ष हीरालाल भास्कर, मीडिया प्रभारी रमाकान्त श्रीवास्तव की देखरेख में सेवा निवृत होमगार्ड विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत होमगार्ड राकेश श्रीवास्तव, रामदुलारे चौधरी, लालता प्रसाद को ससम्मान सहित माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर नगद धनराशि देकर भावभीनी विदाई दी गई।