पूरनपुर: गांव राहुल नगर मजदूर बस्ती के पास शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण परेशान, सताने लगी नदी कटान की चिंता
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव राहुल नगर मजदूर बस्ती सहित कई गांवों में शारदा नदी कटान और बाढ आने की चिंता से लोग परेशान हैं। सोमवार को स्थानीय ग्रामीण ने वीडियो वायरल करते हुए बताया कि नदी का जलस्तर बढ गया है। जिससे नदी कटान रोकने को लेकर चल रहा कार्य भी बंद हो गया। जिसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान और नदी कटान व बाढ आने की चिंता बढ़ गई है।