पूरनपुर: गांव चिरागा में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण परेशान, वन विभाग को दी गई सूचना
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के पिपरिया मझरा के चिरागा गांव निवासी दर्शन सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात एक बाघ ने उसके पशुओं पर हमला किया यह देख वह घवरा गए और मामले की सूचना खुटार वन विभाग को दी गई। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली न होने की वजह से जंगली जानवर गांव के आस पास ही घूमतें रहते हैं।