पूरनपुर: मोहल्ला इंदिरा नगर सहित कई जगहों पर जलभराव से लोग परेशान, बारिश ने विकास कार्य की पोल खोली और उठ रहे सवाल
पूरनपुर मोहल्ला इंदिरा नगर, लाइनपार साहूकारा, रजागंज देहांत, खानकाह रोड सहित कई जगहों पर कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश ने विकास कार्य की पोल खोल दी है। सोमवार को इंदिरा नगर मस्जिद के पास रास्ते पर जलभराव व रजागंज बैंड वाली गली नगर व देहात के रास्ते पर जलभराव हो गया। जगह जगह जलभराव से लोग परेशान हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।