पूरनपुर: गांव चिरागा में दो दिन पहले बकरी पर हमला करने वाला बाघ देर रात बकरी को उठा ले गया
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के पिपरिया मझरा के चिरागा गांव निवासी दर्शन सिंह की पशुशाला में बंधी बकरी पर शनिवार की रात में बाघ ने हमला किया था। बाघ के हमले में बकरी घायल हो गई थी। किसान ने बकरी बचाने का प्रयास किया तो बाघ ने उसको भी दौड़ा दिया था। मामले की सूचना खुटार वन विभाग को दी गई थी। रविवार की रात में बाघ बकरी को उठा ले गया। लोगों में दहशत का माहौल।