पूरनपुर: गांव ढका में युवक ने की दूसरी शादी, दूसरी शादी से नाराज ससुराल वालों ने युवक के साथ की मारपीट
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढका के रहने वाले नियाजउद्दीन की शादी बिठौरा कला से हुई थी। उसके बाद भी युवक ने पहली पत्नी को बिना जानकारी दिए लगभग 6 माह पूर्व दूसरी शादी कर ली। इसी को लेकर पहली पत्नी के मायके पक्ष के लोग युवक से नाराज थे। युवक के सुसरालियो ने उसके घर पहुचकर दूसरी शादी को लेकर उसकी डंडों से पिटाई कर मौके से फरार हो गए।