बालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस राघोटोला में भीषण आग, करोड़ों की सामग्री जलकर खाक; पुलिस जांच में जुटी
जल संसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी माइक्रो इरिगेशन लिफ्ट परियोजना के तहत प्रतापपुर के राघोटोला स्थित पंप हाउस में 1 जुलाई दोपहर भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब एक किलोमीटर दूर से भी धुएं का गुबार और आग साफ दिखाई दे रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं लामता पुलि