नानपारा: लक्ष्मणपुर गांव के पास बिना परमिट ठेकेदार ने काटे सागौन के पेड़, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
मंगलवार को 4 बजे नानपारा वन रेंज में बिना परमिट के पेड़ों की कटान जारी है। वन विभाग की मिलीभगत से हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। लकड़ी माफियाओं के आगे सरकारी तंत्र लाचार दिख रहा है। नानपारा वन रेंज में लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि लक्ष्मण पुर गांव में बिना परमिट के सागौन के एक दर्जन पेड़ों को ठेकेदार काट कर उठा ले गए।