नानपारा: जिलाधिकारी ने सिसवारा गांव के नहर घाट का किया निरीक्षण, आज से नहाए-खाए के साथ शुरू होगी छठ पूजा
मंगलवार को 5 बजे जिलाधिकारी मोनिका रानी की बलहा ब्लाक की सिसवारा गांव स्थित मथुरा नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ पूजा की तैयारी का जायजा लिया। डीएम ने मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार को निर्देश दिया कि नगर के अंदर वह बाहर साफ सफाई करते रहें। आवश्यकता अनुसार बैरिकेटिंग भी लगा दी जाए।