नानपारा: नानपारा के काली कुंडा मंदिर में छठ पर्व की तैयारी शुरू, नहाए-खाए के साथ महापर्व का आगाज
मंगलवार को 4 बजे कोतवाली नानपारा के नानपारा काली कुंठा मंदिर में छठ पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। आज से चार दिन तक चलने वाले छठ पर्व की आज से शुरुआत हो रही है। छठ पर्व से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। हालांकि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व प्रमुखता के साथ मनाया जाता है इस महापर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का विधान है।