टिमरनी: नेशनल लोक अदालत में बड़ा समाधान: हरदा जिले में 493 मामलों का हुआ निपटारा, करोड़ों के अवार्ड पारित
Timarni, Harda | May 9, 2026 आज 9 मई सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक हरदा जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में बड़ी संख्या में मामलों का आपसी समझौते से निराकरण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय हरदा, खिरकिया और टिमरनी में लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले में कुल 15 खंडपीठों का गठन किया गया।