गुण्डरदेही: कचांदूर के पास सड़क के बीचों-बीच गिरा विशाल बबूल का पेड़, यातायात हुआ प्रभावित
गुण्डरदेही-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम कचांदूर के पास मंगलवार को अचानक एक विशाल बबूल का पेड़ टूटकर सड़क के बीचों-बीच जा गिरा। पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में आज सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। इसी दौरान अचानक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।