गुमला: गुमला की विभिन्न जगहों पर विद्या की देवी माँ सरस्वती को नम आँखों से दी गई विदाई
Gumla, Gumla | Feb 5, 2025 गुमला में विद्या की देवी सरस्वती माता को शहर के विभिन्न स्थानों में नम आंखों से विदाई दी गई। शहर के कई संस्थानों और क्लब के द्वारा माता की पूजा की गई थी। कई लोगों ने मंगलवार को ही माता का विसर्जन विभिन्न जलाशयों में किया था। जबकि कई संगठनों ने बुधवार की शाम पूरे क्षेत्र में नाचते झूमते गाते हुए माता का जुलूस निकाला। साथ ही विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया।