गुमला: ITDA परियोजना निदेशक रीना हांसदा ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक की
Gumla, Gumla | Feb 5, 2025 ITDA परियोजना निदेशक रीना हांसदा की अध्यक्षता में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिसमें जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिले के सभी उच्च विद्यालयों/कॉलेज के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान परियोजना निदेशक ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है।