गुमला: पालकोट रोड पर सब्जी विक्रेता पर युवक ने की मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 4, 2025 शहर के पालकोट रोड रौनियार बाल मंदिर के सामने सब्जी बेच रहे पालकोट रोड निवासी 20 वर्षीय युवक को एक युवक ने धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद तत्काल घायल को सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक घर के सामने युवक सब्जी बेच रहा था तभी एक युवक आया और कई बैर को उठाकर खाने लगा तभी दुकानदार ने उसका विरोध किया। तब मारपीट हो गई।