गुमला: मुरकुंडा हल्दी टोली में डायन बिसाही के शक में महिला को गोली मारकर फरार हुए आरोपी के घर पर गुमला पुलिस ने चिपकाया इश्तहार
Gumla, Gumla | Feb 5, 2025 सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा हल्दी टोली निवासी भक्तु खड़िया उर्फ भीम खड़िया के घर बुधवार को गुमला थाना के एसआई सुमित कुमार ने इश्तिहार चिपका कर सरेंडर करने की चेतावनी दी है। आरोपी 2021 में गांव की एक महिला को डायन बिसाही के शक में गोली मार दिया था। घटना के बाद महिला का इलाज चला और वह बच गई। उस समय से आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया।