अम्बाला: अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे को आज से दोनों ओर से सिंगल लेन को खोला गया, वाहनों की आवाजाही हुई शुरू
Ambala, Ambala | Mar 5, 2024 अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे को आज मंगलवार को दोनों ओर से सिंगल लेन खोल दिया है जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पिछले लगभग 23 दिनों से बंद पड़े इस रोड से आज लोग अपने वाहन लेकर निकले। इस रोड को सद्दोपुर से बंद कर दिया गया था जिससे लोगों को परेशानी हुई थी।