अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर किसानों का धरना 22वें दिन भी जारी, आंदोलन में शामिल होने भारी संख्या में पहुंची महिलाएं
Ambala, Ambala | Mar 5, 2024 शंभू बॉर्डर पर किसानों का धरना 13 फरवरी से लगातार जारी है। आज आंदोलन के 22वें दिन भी किसानों ने धरना दिया है। धरनास्थल पर आंदोलन में शामिल होने के लिए भारी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि नस्लों और फसलों को बचाने की लड़ाई में वह किसानों के साथ हैं।