अम्बाला: पूर्व सांसद कुमारी शैलजा ने अंबाला का किया दौरा, अपने आवास पर नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग
Ambala, Ambala | Mar 5, 2024 आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद कुमारी शैलजा जिले के दौरे पर पहुंची जहां उन्होंने सबसे पहले अपने अंबाला निवास पर विधायक प्रदीप चौधरी का केक काटकर जन्मदिन मनाया। उसके बाद उन्होंने गांव सोंटा और भानो खेड़ी में जाकर शोकसभा में परिवारों को ढांढस बंधाया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है।