सिंघवारा: बिशनपुर थाना क्षेत्र के छोटकी डिलाही में दरोगा कोमल कुमारी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान, चालान काटे
जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एसपी जगरनाथ रेड्डी के आदेश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर बिशनपुर थाना क्षेत्र के छोटकी डिलाही में दरोगा कोमल कुमारी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों के कागजातों की सघन जांच की गई। यू