देहरादून: देहरादून में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार
शुक्रवार की रात देहरादून के डीएल रोड स्थित अंबेडकर कालोनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर दो भाइयों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवाया गया है।