देहरादून: कांग्रेस 4 अक्टूबर को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर करेगी रवाना
कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में उत्तराखंड में तीन चरणों वाली एक यात्रा और हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रही है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में है