जहानाबाद: जहानाबाद में पेट्रोल पंप पर खुला पहला सुधा आउटलेट, अब 24×7 मिलेंगे डेयरी उत्पाद
जहानाबाद के टेहटा बाईपास स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर सुधा का पहला आउटलेट शुरू हुआ है। यहां अब दूध, दही, लस्सी, छाछ, पनीर और क्रीम जैसे उत्पाद 24×7 उपलब्ध रहेंगे। इस पहल से स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी सुविधा मिलेगी, खासकर रात में जब दुकानें बंद रहती हैं। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।