गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में नगर निगम कर्मियों का बड़ा आंदोलन, 10 सूत्री मांगों के साथ आज धरना, 14 अप्रैल से हड़ताल की चेतावनी
बिहार लोकल बॉडी इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले गया नगर निगम और बोधगया नगर परिषद के कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को शाम 5:00 गया नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष सह गया वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीत सिंह ने 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।