खलीलाबाद: महुली पुलिस की अनूठी पहल: वृद्धजनों, दिव्यांगों और महिलाओं के बीच पहुंची कम्युनिटी पुलिसिंग टीम, सुनी उनकी समस्याएं
संतकबीरनगर,पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं आत्मीयता को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट एवं मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों, दिव्यांगजनों तथा महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान पुलिस टीम ने उनके घर जाकर कुशलक्षेम जानी, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक सहायता व मार्गदर