पवई: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पवई में कैंपस प्लेसमेंट का हुआ आयोजन
Pawai, Panna | May 22, 2024 शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पवई में सुब्रोस लिमिटेड नोएडा द्वारा आज कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। सुब्रोस लिमिटेड कंपनी नोएडा द्वारा मुख्य रूप से कार, ट्रक, बस, रेल्वे के एसी कंप्रेसर, कंडेंसनर, हीटर का निर्माण किया जाता है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी।