पवई: आलोका वेयरहाउस कटनी रोड अमानगंज में
खरीदी केन्द्रों में लुट रहे किसान, मालामाल हो रहे दलाल।
Pawai, Panna | May 18, 2024 कृषि को लाभ का धंधा बनाने सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य योजना चलाई जा रही है। अनाज की सुरक्षा एवं किसानों की सुविधा के लिए वेयरहाउस स्तर पर ही खरीदी केंद्र बनाए गए हैं ताकि दिनभर की खरीदी के बाद शाम को अनाज वेयरहाउस में रखवाया जा सके ।लेकिन अमानगंज क्षेत्र में किसानों को सरकार की इस योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा।