संडीला: बघौली रेलवे क्रॉसिंग के पास दो ट्रकों की टक्कर में घायल युवक की मौत, एक की मौके पर हुई थी मौत
बघौली रेलवे क्रॉसिंग पर दो ट्रैकों की टक्कर में घायल युवक की भी मौत हो गयी है, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी।बता दें कि मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे ग्राम ककरहिया मजरा बघौली निवासी 28 वर्षीय पुष्पेंद्र गांव के ही एक अन्य युवक कन्हैया लाल के साथ बघौली स्थित दूध की डेयरी पर दूध डालकर साइकिल से घर वापस घर आ रहे थे।