बहादुरपुर: पतोर थाना क्षेत्र के फेकला और जोगियारा के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत मां और चालक घायल
पतोर थाना क्षेत्र के फेकला और जोगियारा के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना में बच्चा, उसकी मां और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा ने बताई घटना।