सहारनपुर: डॉ. महेंद्र सैनी का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव से पहले भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को एकजुट करने का दिया संदेश
सहारनपुर में रविवार शाम चार बजे भाजपा का सम्मान समारोह हुआ। पार्टी ने डॉ. महेंद्र सिंह सैनी को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। दिल्ली रोड के निमंत्रण बैंक्वेट हॉल में सैनी समाज ने उनका स्वागत कार्यक्रम रखा, जिसमें कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग शामिल हुए। डॉ. महेंद्र सिंह सैनी मुख्य अतिथि थे।