शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को लेकर भोपाल तिराहे पर कोतवाली थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अनाधिकृत हूटर, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की।