रेही में मुख्य मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के रेही ग्रामसभा के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हैं। बारिश में पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व संबंधित विभाग से सड़क और पुलिया के आसपास मरम्मत कराने तथा निर्माण कार्यों की जांच की मांग की है।
#TodayMirzapur #मिर्जापुर #लालगंज #रेही #सड़क_समस्या